जमीनी विवाद को लेकर छोटे ने बड़े भाई पर चाकू से हमला किया

लुधियाना| जमीनी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात 8 मई को न्यू सुभाष नगर में रात के समय हुई है। इसमें पीड़ित इफ्तखार आलम ने बताया कि छोटे भाई आलम के साथ गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर लड़ाई होती रही है। घटना की सुबह को भी इसी बात पर बहसबाजी हुई। फिर वह अपने काम पर चला गया। जब रात को 9:30 बजे के करीब घर आया तो उसका भाई पहले से ही चाकू हाथ में लेकर गली में खड़ा था। उसे आता देखा पहले तो आरोपी ने गाली-गलौच की। फिर बात मारपीट तक पहुंची तो आरोपी ने 4 बारी उस पर चाकू से पेट पर वार कर दिया। उसके बाद किसी तरफ खुद का बचाव कर घर से भाग निकला। फिर अपने जानकारी को बुलाकर सिविल अस्पताल पहुंचा। वहीं, शिकायत के आधार पर थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी मिस्टर आलम वासी न्यू सुभाष नगर पर केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *