सट्टेबाजी में दो आरोपी नकदी समेत गिरफ्तार

लुधियाना| थाना डिवीजन-2 की पुलिस ने सट्टेबाजी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जीत रुपये वासी सीएमसी कॉलोनी और अजय वासी मोहल्ला जनकपुरी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मोहल्ला जनकपुरी की गली नंबर 11 में कुछ लोग सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर रेड की, जहां दोनों युवक सट्टेबाजी करते हुए पकड़े गए। पूछताछ में दोनों सट्टा लगाने की बात कबूल कर चुके हैं, लेकिन उनके पास इसकी कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं थी। साथ ही उनके पास से 3550 रुपये बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *