पहले विधायक ने उद््घाटन किया, मेयर पहुंची तो उन्होंने भी उद्घाटन किया… फिर फोटो सेशन

भास्कर न्यूज|लुधियाना जोन बी में 1.23 करोड़ से हुए काम का उद्घाटन दो बार होने से अजीबो-गरीब स्थिति बिन गई। पहली बार आप विधायक अशोक पराशर पप्पी ने उद्घाटन किया। इसके बाद पहुंचीं मेयर इंद्रजीत कौर ने उद्घाटन कार्य के उद्घाटन पत्थर से पर्दा हटाया। बाद में विधायक और मेयर ने एक साथ फोटो खिंचवाई कर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। नगर निगम प्रबंधन ने जोन बी कार्यालय भवन के नवीनीकरण की परियोजना को मंजूर किया है। इस पर लगभग 1.23 करोड़ खर्च होंगे। परियोजना के तहत जोन बी परिसर में शौचालय सेट, फर्श, दीवार पेंट, सुविधा केंद्र आदि का नवीनीकरण करेगा। क्षेत्रीय विधायक अशोक पराशर पप्पी और मेयर इंद्रजीत कौर को संयुक्त रूप से इस प्रोजेक्ट का बुधवार को उद्घाटन करना था। सुबह 11 :30 बजे का समय निर्धारित था। विधायक पराशर सुबह 11:30 बजे पहुंच गए जबकि मेयर इंद्रजीत कौर नहीं पहुंचीं। ऐसे में 10 मिनट इंतजार के बाद विधायक पराशर ने इसका उद्घाटन कर दिया। 11:45 बजे मेयर जोन बी पहुंची जहां उन्हें जानकारी मिली कि प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर दिया गया है। ऐसे में उन्होंने दोबारा से नवीनीकरण की परियोजना का उद्घाटन किया। इसे लेकर गहमागहमी बनी रही। हालांकि बाद में विधायक पराशर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और मेयर इंद्रजीत कौर ने अफसरों के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन स्थल पर फोटो भी खिंचवाया। वहीं, जोन बी कार्यालय भवन से सटे पार्क में बॉक्स क्रिकेट मैदान स्थापित करने की परियोजना भी शुरू की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *