मैंगो फलूदा सामग्री : पका हुआ आम 1 (पेस्ट बनाकर), मैंगो सिरप 2 टेबलस्पून, ठंडा दूध 1 कप, सेवई 1/4 कप, सब्जा बीज 1 टेबलस्पून, मैंगो आइसक्रीम 1 स्कूप, आम के टुकड़े टॉपिंग के लिए। सामग्री: चॉकलेट सिरप 3 टेबलस्पून, चॉकलेट आइसक्रीम 1 स्कूप, ठंडा दूध 1 कप, चॉकलेट सेवई या नार्मल सेवई 1/4 कप, सब्जा बीज 1 टेबलस्पून, चॉकलेट चिप्स या क्रश सजावट के लिए। क्लासिक रोज फ्लेवर फलूदा सामग्री : गुलाब सिरप 4 टेबलस्पून, उबला हुआ दूध 1 कप (ठंडा), उबला हुआ सेवइयां 1/4 कप, भीगी हुई सब्जा (तुलसी के बीज) 1 टेबलस्पून, वनीला आइसक्रीम 1 स्कूप और ड्राई फ्रूट्स गार्निशिंग के लिए। लुधियाना| गर्मियों में ठंडक और स्वाद का फलूदा बेहतरीन मेल है। यह न केवल पेट को ताजगी देता है, बल्कि मीठे का भी शानदार अनुभव कराता है। क्लासिक गुलाब फ्लेवर से लेकर चॉकलेट और आम जैसे मजेदार फ्लेवर्स तक, फलूदा हर किसी की पसंद है। जब इसे घर पर ताजे फल और आइसक्रीम के साथ बनाया जाता है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। इस समर, इस रिफ्रेशिंग और स्वादिष्ट डेजर्ट को घर पर बनाकर आनंद लें। विधि : गिलास में सब्जा बीज, सेवई और आम का पेस्ट डालें। फिर मैंगो सिरप और दूध डालें। ऊपर से मैंगो आइसक्रीम और आम के टुकड़े रखें। यह फलूदा ठंडा और फ्रूटी फ्लेवर के लिए खास पसंद किया जाता है। विधि : गिलास में सब्जा बीज, सेवई और चॉकलेट सिरप डालें। फिर दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। ऊपर से चॉकलेट आइसक्रीम रखें और चॉकलेट क्रश से गार्निश करें। ठंडा-ठंडा चॉकलेटी स्वाद लें। विधि : एक लंबे गिलास में सबसे पहले भीगे हुए सब्जा बीज डालें। फिर उबली हुई सेवइयां, गुलाब सिरप और ठंडा दूध डालें। ऊपर से एक स्कूप वनीला आइसक्रीम रखें और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं। स्ट्रॉ और चम्मच के साथ सर्व करें।


