लुधियाना| दुगरी स्थित ग्रीनलैंड कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को प्री-प्राइमरी बच्चों के लिए पूल पार्टी आयोजित की गई। बच्चों के लिए तैरने वाले कपड़े, झूले, चश्मे, छतरियां और खिलौनों का खास प्रबंध किया गया। रिफ्रेशमेंट में कोल्ड ड्रिंक, जूस और नींबू पानी भी दिया गया। बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ लंच भी शेयर किया। स्कूल की प्रिंसिपल अरुणा कपिल ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। ग्रीनलैंड स्कूल्स के प्रेसिडेंट डॉ. शब्द रुद्रा ने कहा कि परीक्षा के बाद ऐसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं और उन्हें सुकून देती हैं।


