लुधियाना| जालंधर बाईपास स्थित ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एंटी टेररिज्म डे मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग गतिविधि करवाई। बच्चों ने रंग-बिरंगे और प्रभावशाली पोस्टरों के जरिए आतंक और हिंसा के खिलाफ अपने विचार रखे। उनके पोस्टरों में राष्ट्रीय एकता, विविधता में एकता और शांतिपूर्ण समाज की झलक दिखी। ग्रीनलैंड स्कूल्स की चेन के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि बच्चों को शांति, सहनशीलता और सम्मान जैसे मूल्यों की शिक्षा देना जरूरी है। इससे भविष्य में आतंकवाद से मुक्त समाज बन सकेगा। प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने कहा कि शांति और सहनशीलता के बीज बचपन में ही बोने चाहिएं।


