वकील प्रभजीत पनबस के डायरेक्टर बने

लुधियाना| आम आदमी पार्टी सरकार ने जिला बार एसोसिएशन के सदस्य वकील प्रभजीत सिंह उर्फ करण को पनबस का डायरेक्टर नियुक्त किया है। इस उपलब्धि पर वकील भाईचारे ने खुशी जताते हुए नवनियुक्त डायरेक्टर को बधाई दी और आप सरकार का आभार जताया। बुधवार को बार एसोसिएशन में आयोजित मीटिंग में प्रभजीत सिंह ने वकीलों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याएं जैसे पार्किंग, चैंबर और सफाई प्राथमिकता पर हल करवाई जाएंगी। वकीलों ने बताया कि प्रभजीत लंबे समय से आप से जुड़े हैं और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के करीबी रहे हैं। इस मौके पर बार प्रधान विपिन सगड़, सेक्रेटरी हिमांशु वालिया, रचिन सोनी, चेतन वर्मा, अजय गर्ग समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *