पंजाब में तापमान 47°C पार:आज और कल लू का ओरेंज अलर्ट, 24 से बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवाओं चलेंगी

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार और शुक्रवार दोनों ही दिन राज्य में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार देर शाम भी 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। लेकिन 24 मई से हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरुवार को बठिंडा में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। विभाग ने बठिंडा में भीषण लू और फरीदकोट में लू दर्ज की है। वहीं, देर शाम रूपनगर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही देर शाम राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। आने वाले दो दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी 22 मई 23 मई 24 मई 25 मई पंजाब के शहरों में आज मौसम- अमृतसर- अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। जालंधर- अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। लुधियाना- अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा। तापमान 31 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। पटियाला- अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा। तापमान 31 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली- अधिकतर समय आसमान साफ रहेगा। तापमान 33 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *