ट्रेलर से टकराकर जल गई कार..ड्राइवर जिंदा जला VIDEO:माजदा-ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, पीछे से कार जा भिड़ी, 5 घायल; रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर हादसा

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर संडी और कोदवा गांव के बीच स्वराज माजदा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं पीछे से आ रही इको कार ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार और ट्रेलर आग की लपटों में घिर गई। आग लगने से कार ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन यात्री आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, सड़क हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों को चोटें आई हैं। इस हादसे में ट्रेलर पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। यह हादसा पलारी थाना क्षेत्र में संडी और कोदवा गांव के बीच बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ। तीन वाहनों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग जानकारी के अनुसार, रायपुर की ओर जा रही स्वराज माजदा और बलौदाबाजार से आ रही ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक इको कार ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गई। इसके बाद कार और ट्रेलर दोनों में आग लग गई। कार चालक की जिंदा जलकर मौत आग लगने के बाद कार में सवार मोहन भारद्वाज, उनके बेटे मोनू भारद्वाज, और तोपचंद भारद्वाज जैसे-तैसे बाहर निकलने में कामयाब हुए, लेकिन ड्राइवर सेवक साहू कार में फंस गया। इस दौरान धधकती आग में जिंदा जल गया। हादसा उसके घर से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर हुआ, जिससे पूरे इलाके में गहरा शोक है। ट्रेलर में सवार दो लोग भी हादसे में घायल ट्रेलर में सवार दो लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल वाहन घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा, तब तक कार और ट्रेलर पूरी तरह जल चुके थे। घटनास्थल पर भारी भीड़, लंबा ट्रैफिक जाम हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस और तहसीलदार की टीम ने पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा, बना खतरनाक जोन बतादें कि कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र में संडी से कुछ ही दूरी पर, एक टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी। यह इलाका लगातार हो रहे हादसों के चलते खतरनाक जोन बनता जा रहा है। ……………………………………………………… सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 7 की मौत:कोरबा में जिंदा जला ट्रक ड्राइवर; डिवाइडर से टकराए बाइक सवार; खड़े ट्रक में जा घुसी बस छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। धमतरी जिले में सड़क हादसों में 3 युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं बलरामपुर जिले के कुसमी में तेज रफ्तार 2 बाइकों के सवार आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *