5 नई सुविधाओं के साथ हाइटेक बना डोंगरगढ़ स्टेशन:आज PM मोदी करेंगे वर्चुअली उद्घाटन; सांसद-सीनियर नेता रहेंगे मौजूद

मां बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ का रेलवे स्टेशन अब हाईटेक बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इसका वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। स्टेशन प्रबंधक जीसी शेट्टी ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया है। कालका पारा की ओर वेटिंग लाउंज, लिफ्ट, एस्केलेटर, लैंडस्केपिंग सहित अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इस लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे मौजूद रहेंगे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता भी शामिल होंगे। बता दें कि PM मोदी छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत री-डेवलप किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *