राजनांदगांव| गौरी नगर व स्टेशन पारा में चल रहे अंडरब्रिज निर्माण का कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने निरीक्षण किया। यह अंडरब्रिज करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। कलेक्टर डॉ. भूरे ने निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सब इंजीनियर ने बताया कि बारिश के बाद एक माह में काम पूरा हो जाएगा। कलेक्टर ने मोतीपुर में भी अंडरब्रिज के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। अफसरों से कहा कि काम तय समय में और अच्छी गुणवत्ता से पूरा हो। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, रेलवे के सब इंजीनियर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


