श्रमिक कल्याणकारी योजना में डीबीटी के जरिए लाभ पहुंचाने के लिए दिए निर्देश

कवर्धा| छग भवन व अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित योजनाओं में राशि आधार आधारित प्रक्रिया के तहत डीबीटी से वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए है। मंडल के सचिव द्वारा पत्र जारी कर सभी श्रमायुक्त/श्रम पदाधिकारी को कहा है कि योजनाओं में लाभान्वित राशि आधार आधारित प्रक्रिया के तहत डीबीटी से प्रदाय किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक लाभार्थियों को आधार नंबर व आधार नंबर से लिंक बैंक खाता की उपलब्धता व आवश्यकता सुनिश्चित कराए। श्रमिकों के संचालित बैंक खाता में आधार नंबर को लिंक संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *