कवर्धा| भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। यह अभियान आईसीएआर, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ आदि के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य को करेगा। इसका उद्देश्य आधुनिक, उन्नत, आदर्श व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों को वैज्ञानिक जानकारी और सहकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। साथ ही किसानों के सुझाव पर अमल करते हुए वैज्ञानिकों के शोध में शामिल कर नवीन दिशा निर्धारित करना है।


