अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण:प्लेटफार्म का बदला स्वरूप, टिकट विंडो की संख्या 5 हुई; आज PM मोदी करेंगे शुभारंभ

केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया गया है, इनमें अंबिकापुर का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। अंबिकापुर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। अमृत भारत योजना से अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन में सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की गई है। नवीनीकरण के बाद अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदल गया है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का निर्माण सरगुजा के रियासतकालीन महल के स्वरूप में बनाया गया था। अमृत भारत योजना में स्टेशन की खूबसूरती के साथ यात्री सुविधाएं भी बढ़ी हैं। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन एनएसजी 4 केटेगरी का है। वर्चुअल शुभारंभ में शामिल होंगे सीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम 9.30 बजे से शुरू होगा। प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम 10.50 से शुरू होगा। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 9.00 बजे जशपुर से अंबिकापुर पहुंचेंगे। सांसद और डीआरएम ने देखी तैयारी सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, रेलवे बिलासपुर के डीआरएम राजमल खोईवाल, सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह सहित ZRUCC मेंबर मुकेश तिवारी ने बुधवार को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में किए गए कार्यों और उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। स्टेशन में कोच और ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड लगाने का कार्य अभी शेष है। डीआरएम ने बताया कि जल्द इसके लिए स्वीकृति मिल जाएगी। डीआरएम ने अंबिकापुर में अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण को लेकर आश्वस्त किया है कि एक माह के अंदर इसके कार्य का टेंडर जारी कर दिया जाएगा। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में हुए बदलाव अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना के तहत 8.77 करोड़ के कार्य हुए हैं। इनसे यात्रियों के लिए सुविधाएं भी बढ़ी हैं और प्लेटफार्म का स्वरूप भी बदला है। रेलवे स्टेशन पर ये बदलाव हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *