वाहन चोरी के 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार

बूंदी. सदर थाना पुलिस टीम ने चोरी के प्रकरण में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की एक पिकअप व एक टावर कंपनी के जनरेटर को बरामद किया है। थानाधिकारी रमेशचंद के नेतृत्व में बनाई टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार तलाशी के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी धनराज निवासी माल का कुआं थाना मांडलगढ़ व कन्हैयालाल निवासी निवासी राज्यावास बसस्टैंड के पास थाना कांकरोली हैं। कार्रवाई में एएसआई शिवराजसिंह, हैडकांस्टेबल केदारसिंह, कांस्टेबल गजानंद, नेतराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *