बूंदी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बूंदी की ओर से मंगलवार को मार्च निकाला जाएगा। प्रवक्ता प्रेमशंकर बैरवा ने बताया कि दोपहर 12 बजे अंबेडकर सर्किल लंकागेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च निकालेंगे। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सम्मान मार्च के रूप सभी कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाने का ज्ञापन दिया जाएगा।


