भास्कर न्यूज | अमृतसर श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल द मॉल अमृतसर में वार्षिक शिल्प कला प्रदर्शनी “कलायात्रा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विनीत अहलावत आईपीएस असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, अमृतसर ईस्ट और डॉ. विश्व बंधु पूर्व प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज फिल्लोर, सेक्रेटरी सर्विस क्लब, अमृतसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित करके तथा मुख्यातिथि को प्लांटर देकर किया गया। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता संख्यान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आरंभ में नन्हे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति कर दर्शकों का मनमोह लिया। छात्रों ने पंजाब का मुख्य नृत्य मलवई गिद्धा भी प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने मुख्यातिथि को छात्रों द्वारा विभिन्न व्यर्थ वस्तुओं का प्रयोग कर बनाई गई सुंदर कलाकृतियों को दिखाया गया। इस प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा वॉल हैंगिंग, दर्पण, श्री कृष्णा चरण, फूलदान, विभिन्न कढ़ाई के स्टिचस, नेम प्लेट इत्यादि सुंदर कलाकृतियां बनाई गई। छात्रों ने पंजाबी सभ्याचार को दर्शाते हुए विभिन्न कलाकृतियां प्रस्तुत की। स्कूल के अध्यक्ष बलबीर बजाज जी ने भी बच्चों के कार्यों की सराहना की।


