भास्कर न्यूज | अमृतसर स्टालवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल में स्पोर्ट्स कार्निवल “फिट फेस्ट फिएस्टा’ का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों की कक्षा में करवाई जाने वाली गतिविधियों और शिक्षा से संबंधित ड्रिल करवाई गई। इसमें ओसियन, कैटरपिलर, बटरफ्लाई शामिल था, जिसकी प्रस्तुति कक्षा प्ले पेन, नर्सरी और जूनियर केजी के बच्चों द्वारा दी गई। नन्हे मुन्ने बच्चों के अभिभावकों ने उनकी प्रस्तुति की प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ खेलों में भाग लिया, जिसमें टग ऑफ वार, रेस, स्पून रेस, शामिल थी। इन सब मनोरंजक खेलों के साथ-साथ कुछ ऐसे भी स्टाल लगाए गए थे जिसमें शिक्षा से संबंधित क्लब जैसे गणित, साहित्य, साइंस आदि के स्टाल लगे थे, जिसमें बच्चों के बौद्धिक विकास की परख से संबंधित खेलें शामिल थीं। लाइट द कैंडल, शो मैन स्लम, सेंटा स हैट, स्टिक द नोज,बकेट द बॉल आदि खेलों का मजा लेने के साथ स्कूल द्वारा बच्चों के लिए झूलो का भी प्रबंध करवाया गया। प्रिं. मनीषा धानुका ने बताया गया कि यह स्पोर्ट्स कार्निवल “फिट फेस्ट फिएस्टा के माध्यम से हमारा छोटे बड़े बच्चों के साथ अभिभावकों का मनोरंजन कराना था।


