पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसो. पुलिस कमिश्नर से मिली

अमृतसर| पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह ढिल्लों की अगवाई में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के साथ मुलाकात की गई। जिसमें उन्होंने नई बनी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन ने शांतिपूर्वक नगर निगम चुनाव संबंधी मुबारकबाद दी। इसके अलावा पूरी पुलिस मुला​जिम की मुश्किलों संबंधी विचार विमर्श किया गया, जिसमें गुरप्रीत सिंह भुल्लर की ओर से संगठन को हर प्रकार के सहयोग का विश्वास दिलाया। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रधान अवतार सिंह, जनरल सचिव अमरीक सिंह और बलजिंदर सिंह कार्यकारी मेंबर व अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *