कादियां में अहमदिया जमात का तीन दिवसीय जलसा 27 से

भास्कर न्यूज | अमृतसर कादियां में आयोजित होने वाले 129वेंं सालाना जलसे में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान से अहमदिया जमात का 247 मेंबरी जत्था सोमवार को अटारी-वाघा बार्डर के रास्ते भारत पहुंचा। जत्थे की अगुवाई मुदस्सर अहमद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जलसा 27 से 29 दिसंबर तक चलेगा। इस बार 1260 लोगों को वीजा मिला है। फिलहाल वीजा तीन जनवरी तक है। लोगों के आने का सिलसिला 26 दिसंबर तक जारी रहेगा। गौर हो कि इस जलसे में दुनिया भर से अहमदिया जमात के लोग शामिल होते हैं। वैसे तो इन लोगों मुस्लिम समुदाय के दूसरे लोग पसंद नहीं करते। खैर, यह जत्था पांच साल बाद आ रहा है। साल 2018 के बाद नहीं आया। उस दौरान 6 से 7 हजार तक लोग आते रहे हैं। पाकिस्तानी आतंकी संगठन तहरीके लब्बैक ने जलसे में न आने की धमकी साल 2018 में दी थी। इसके बाद जत्था नहीं आ सका। आगे कोरोना ने रुकावट डाल दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *