सभी ब्लॉकों में बनाए जाएंगे फॉर्मर प्रोड्यूसर संगठन: डीसी

अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने के लिए कृषि, सहकारिता, नाबार्ड व अन्य सलाहकारों संग मीटिंग की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कृषि को व्यावसायिक स्तर पर ले जाने के लिए किसानों को ऐसे समूहों के तहत संगठित होना जरूरी है। नाबार्ड के प्रबंधक मंजीत सिंह ने कहा कि ऐसे समूहों की स्थापना और सफलता के लिए सरकार तकनीकी और विशेषज्ञ सहायता के साथ-साथ तीन वर्षों के लिए लगभग 18 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान कर सकती है। डीसी ने कहा कि ऐसे समूह कृषि को व्यवसाय के रूप में विकसित करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए किसानों को अधिक से अधिक ऐसे समूहों से जोड़ा जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *