भास्कर न्यूज | अमृतसर रणजीत एवेन्यू के किरन कॉलोनी स्थित 2 घरों की छतों से एसी यूनिट की मशीनें चोरी हो गईं। यह घटना रविवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे की है। आस-पास लगे सीसीटीवी में चोरों के पैरों के अलावा कुछ िरकोर्ड नहीं हुआ है। परिवार के सदस्यों को सोमवार सुबह इस चोरी की घटना के बारें में पता चला। चोरी की घटना को लेकर थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। परमजीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह उठे तो छत पर गए, जहां पता लगा कि एसी यूनिट के अंदर से मशीन चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा साथ बलकार सिंह के घर की छत से भी इसी तरह से चोरी हो गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी चैक करेंगे। आरोपी चोर को काबू किया जाएगा। अमृतसर| थाना जंडियाला की पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चौहान के रहने वाले साजनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को धारड़ गुनोवाल नहर के पास गश्त के दौरान एक युवक को रोका। तालाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


