मारपीट के आरोपी फोर्स बाबू नवींद्र मीणा निलंबित

भास्कर न्यूज | बूंदी तहसील रोड पर एक घर के बाहर हंगामा मचाने व तोड़फोड़ कर मारपीट करने वाले एसपी ऑफिस में कार्यरत फोर्स बाबू नवींद्र मीणा को आईजी ने निलंबित कर दिया है। वहीं, मारपीट करने वाले गिरफ्तार फोर्स बाबू नवींद्र मीणा, भरतपुर एसपी ऑफिस में कार्यरत सुदीप्त सिंह व इनके साथी चरणजीत सिंह को सदर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से कोर्ट ने तीनों को 2 दिन के डिमांड पर लिया है। जो हथियार मारपीट में काम में लिए थे, उनको लेकर पूछताछ जारी है। हथियार बरामद करने का प्रयास जारी है। भरतपुर के एसपी ऑफिस में लगे बाबू के निलंबन की कार्रवाई के लिए भी बूंदी एसपी राजेंद्रकुमार मीणा ने भरतपुर एसपी को चिट्ठी लिखी थी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *