हजीरा क्षेत्र के सराफा कारोबारी बृजेश कुमार सोनी को जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख रुपए टैरर टैक्स मांग रहे दो बदमाशोें को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी जलालपुर निवासी सचिन लोधी और राजा की मंडी का आदित्य प्रजापति है। आरोपी के पास से एक कट्टा, 2 कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद किया है। शूटर, व्यापारी से टैरर टैक्स की मांग कर रहे थे। बदमाशों ने 19 दिसंबर तक का समय कारोबारी को दिया था। कारोबारी ने डर से दुकान भी बंद कर दी थी। पहले 20 लाख फिर 5 लाख मांगे, डील 3 लाख में हुई सराफा कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने पहले 19 दिसंबर को 20 लाख रुपए टैरर टैक्स मांगा। इसके बाद कारोबारी ने बदमाशोें के डर से अपनी दुकान बंद कर दी थी। इसके बाद बदमाशों ने कारोबारी को फिर फोन किया और गाली देते हुए धमकाया। जब व्यापारी ने कहा कि उसकी 5 लाख देने की स्थिति है। बाद में बदमाश से 3 लाख में डील हो गई। बदमाशों ने कारोबारी को धमकी देते हुए कहा कि दुकान खोलेगा तब तुझे पता चलेगा हमें शूटर क्यों कहते हैं। तेरी पूरी फील्डिंग लग गई है, जब दुकान खोलेगा तब मारा जाएगा। इसके बाद लोहामंडी निवासी सराफा कारोबारी बृजेश सोनी उर्फ पप्पन ने हजीरा थाने में शिकायत की। आरोपी ने 19 व 20 दिसंबर को भी फोन कर धमकी के ऑडियो भी दिए। इसके बाद एसपी धर्मवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी कृष्ण लालचंदानी, सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार को बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी। पुलिस की पकड़ में ऐसे आए अपराधी पड़ताल के दौरान पुलिस ने बदमाशों की आवाज व बातचीत को सुनने के बाद इनकी तलाश में मुखबिरों को लगाया। मुखबिरों के माध्यम से इनकी पहचान और मोबाइल की लोकेशन से दोनों बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी सोमवार को की। बदमाशों तलवार वाले हनुमान मंदिर के पास मल्लगढ़ा पर मिली। इसके बाद पुलिस ने सर्चिंग की तो मुखबिर ने इनकी पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाश सचिन लोधी और आदित्य प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। अब इनका खुलासा होना बाकी -पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों ने किन किन कारोबारियों से टैरर टैक्स मांगा है यह भी पूछताछ कर रही है। एक आरोपी पर एक मामला भी दर्ज है। दिल्ली से ली थी सिम: बदमाश काफी शातिर हैं। वे दिल्ली की सिम उपयोग कर रहे थे। बदमाशों ने धमकी देने के लिए दिल्ली की सिम उपयोग कर रहे थे। यह सिम किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है। पुलिस इस सिम का भी पता लगा रही है। बदमाशों की उम्र 19 से 22 साल, धमकी ऐसी कि गैंगस्टर हों


