पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, फरार था आरोपी:16 मई को बालू में दफन महिला की मिली थी लाश, दंपती में अक्सर होता था झगड़ा

लातेहार के गारू थाना क्षेत्र के लुहुरटांड़ कोयल नदी से 16 मई को मिली बालू में दफन महिला के शव मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके पति मुकेश प्रसाद ने की थी। मुकेश लातेहार थाना क्षेत्र के सुकरी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। अवैध संबंध का आरोप लगा दोनों में होता था झगड़ा बरवाडीह पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दंपती के बीच एक दूसरे पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर अक्सर झगड़ा होता था। इसी विवाद से गुस्से में आकर मुकेश ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कोयल नदी के बगल बालू में दफना दिया। लोहे का तावा और मोबाइल बरामद पुलिस ने घटनास्थल से महिला का मोबाइल, सैंडल, हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का तावा और एक अन्य मोबाइल बरामद किया है। उन्होंने आगे बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले डेढ़ साल से तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *