पत्नी की हत्या के आरोपी पति ने किया सरेंडर:प्रेमिका से शादी की जिद में पत्नी को मारी थी गोली, चार और लोग आरोपी

पलामू व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को पत्नी की हत्या के आरोपी पति विनीत सिंह ने सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी पूरे परिवार के साथ फरार था। सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेगी। इस मामले में विनीत के अलावा उसकी मां देवंती सिंह, रिश्तेदार आकाश सिंह, प्रेमिका और गांव के दया सिंह पर साजिश रचने का आरोप है। पाटन थाने में इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शादी के अगले दिन से ही विनीत पत्नी को प्रताड़ित करने लगा मृतका सिमरन सिंह (22) की शादी साढ़े तीन महीने पहले ही पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी विनीत सिंह से हुई थी। शादी के अगले दिन से ही विनीत पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। उसका अपने गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। वह पत्नी को प्रेमिका का फोटो दिखाकर दूसरी शादी की बात करता था। इस विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत बुलाई गई। लेकिन विनीत के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। 14 अप्रैल को जब सिमरन मायके से दूसरी बार ससुराल लौटी, तो विनीत अपनी प्रेमिका को घर ले आया। इसी विवाद के चलते सोमवार की रात विनीत ने पत्नी के सीने में अवैध हथियार से गोली मार दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *