सेना के सम्मान में जामताड़ा में तिरंगा यात्रा:सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली रैली

जामताड़ा में शुक्रवार को भारतीय सेना के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू हुई। यह स्टेशन रोड, मां चंचला चौक, बाजार रोड और सुभाष चौक होते हुए समाज कल्याण समिति कार्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया वीरेंद्र मंडल ने यात्रा के दौरान शहर में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। कार्यक्रम में महिलाएं, युवा, छात्र और बुजुर्ग शामिल हुए। मंडल ने कहा कि भारतीय सेना की वीरता और बलिदान के कारण ही देश के लोग सुरक्षित हैं। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना को सम्मान और आभार प्रकट किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *