अबोहर में हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार:पुलिस ने नाकाबंदी कर हनुमानगढ़ रोड पर रोकी कार, रिमांड पर भेजे

फाजिल्का जिले के अबोहर में सीआईए स्टाफ 2 ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी रूपिंद्रपाल सिंह और एसआई अमरीक सिंह की टीम ने हनुमानगढ़ रोड पर डेरा राधा स्वामी के पास यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों की हुई पहचान जानकारी के अनुसार पुलिस ने हनुमानगढ़ की तरफ से आ रही एक सफेद कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सरनदीप सिंह पुत्र जगसीर सिंह के बहाव वाला और अमन डूडी पुत्र सहदेव के भागसर थाना बहाव वाला के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस सिटी टू पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाएगी कि आरोपी हेरोइन कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां करने वाले थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *