फाजिल्का में रोजगार गारंटी कानून की मांग:40 गांवों के युवाओं ने DC दफ्तर तक निकाला मार्च, बोले-35 से 60 हजार तक सैलरी दी जाए

फाजिल्का में शुक्रवार को सैकड़ों लड़के-लड़कियों ने पैदल मार्च पर निकाला l यह मार्च फाजिल्का की अनाज मंडी से शुरू होकर डीसी दफ्तर तक पहुंचा l पैदल मार्च कर रहे युवाओं का कहना है कि पार्लियामेंट में भगत सिंह कौमी रोजगार गारंटी (बनेगा) कानून पास किया जाए l ताकि हर बेरोजगार को रोजगार देने की गारंटी हो। जानकारी देते हुए गांव महात्म नगर से आई पूजा रानी और राजविंदर सिंह ने बताया कि देश की आजादी के बाद देश की रीड की हड्डी बताए जाने वाले युवाओं ने वोट डालकर अपने देश का नेता तो चुन लिया l लेकिन नौजवान युवाओं को अपना जीवन बिताने के लिए रोजगार की गारंटी करता कानून नसीब नहीं हुआ। पार्लियामेंट में कानून पास के लिए मार्च यही वजह है कि बेरोजगारी से तंग आकर युवा आत्महत्या कर रहे हैं, लूटपाट के शिकार हो रहे हैं, नशों की दलदल में फंस रहे है l और इसी कानून को पार्लियामेंट में पास करवाने की मांग को लेकर उनके द्वारा यह पैदल मार्च निकाला जा रहा है l कम से कम 35 हजार रुपए सैलरी का मांग मार्च में करीब 40 गांव के युवा लड़के लड़कियों ने भाग लिया l उनका कहना है कि बनेगा कानून के तहत कम से कम 35 हजार रुपए और अधिक से अधिक 60 हजार रुपए प्रति महीना तनख्वाह की गारंटी की जाए l उन्होंने कहा कि यह कानून पार्लियामेंट में पहुंच चुका है l इस पर अभी बहस बाकी है जिसको लेकर उनके द्वारा अपनी मांगे रखते हुए इसे लागू करने की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *