पंजाब के अमृतसर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घरिंडा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 किलो हेरोइन और 9एमएम के 2 पिस्तौल बरामद किए गए हैं। डीजीपी पंजाब के निर्देश पर डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर सतिंदर सिंह और एसएसपी अमृतसर देहात मनिंदर सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड डीएसपी अटारी लखविंदर सिंह के नेतृत्व में घरिंडा पुलिस ने दलजीत सिंह उर्फ भोला, पवनप्रीत सिंह उर्फ मोनू और करनजीत सिंह उर्फ करन को गिरफ्तार किया। घरिंडा थाने के मुख्य अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी हेरोइन और हथियार बेचने का धंधा करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोदे गांव से कार्रवाई की। आरोपियों से एक हीरो प्लेजर मोपेड भी बरामद किया गया है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के अन्य संबंधों की जांच कर रही है। जांच में जिस किसी की भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


