मोगा में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 किलो अफीम और एक वरना कार बरामद की गई है। सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। डीएसपी डी सुखअमृत सिंह रंधावा के अनुसार, डीजीपी पंजाब और एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गांव सैदशाह बस अड्डे से दो तस्करों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह निवासी मोगा और जसवंत सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। थाना फतेहगढ़ पंजतूर में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर नशा तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाएगी।


