अबोहर में सासंद राजा वडिंग ने AAP सरकार को घेरा:बोले-पंजाब पर सवा 4 लाख करोड़ कर्ज, युवा रोजगार से ही रुकेगी नशे की लत

फाजिल्का के अबोहर में कांग्रेस पार्टी की संविधान बचाओ रैली में पंजाब कांग्रेस प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। शुक्रवार को संगम पैलेस में आयोजित इस जिला स्तरीय रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब पर वर्तमान में सवा चार लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो वर्षों में यह राशि बढ़कर साढ़े पांच लाख करोड़ तक पहुंच सकती है। उन्होंने नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार मिलने से ही इस समस्या का समाधान संभव है। आरएसएस पर देश चलाने का लगाया आरोप संविधान की सुरक्षा पर बोलते हुए वडिंग ने कहा कि भाजपा को 400 से अधिक सीटें मिलने पर संविधान खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने राहुल गांधी के संघर्ष की सराहना की। वडिंग ने आरोप लगाया कि देश को आरएसएस चला रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विरोधियों पर विजिलेंस और केंद्र सरकार के आलोचकों पर ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा तभी बंद हो सकता है जब युवाओं को नौकरी मिलेगी। जिसके लिए सरकारों की मुफ्त की रेबडियां बांटना बंद करना पड़ेगा केवल जरुरतमंद लोगों को ही इस तरह की सुविधा मिले। वडिंग ने जाखड़ों पर विशेष निशाने साधे। संदीप जाखड़ के इस्तीफे की मांग अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि संदीप जाखड़ कांग्रेस की सीट पर एमएलए बने थे। अगर उन में इतनी हिम्मत है तो वह अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने सुनील जाखड़ को चैलेंज करते हुए कहा कि संदीप के इस्तीफा देने के बाद वह उनके खिलाफ चुनाव लड़ेगें। अगर चुनाव हार गया तो वह पंजाब कांग्रेस प्रधानगी से इस्तीफा दें देंगे। उन्होंने सीड फार्म के आबादकारों को उनका हक दिलवाने के लिए केंद्रीय मंत्री गड़करी को मिलने व उनकी लड़ाई लड़ने का भरोसा भी दिया। रैली में सांसद शेर सिंह घुबाया, जिला प्रधान दविंदर सिंह घुबाया, डॉक्टर महेंद्र रिणवा और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी डालिया ने भी अपने विचार रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *