पलामू में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नावाजयपुर थाना क्षेत्र के धागरडीहा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऋषिका सिन्हा का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला। ऋषिका की शादी 17 मई को धागरडीहा गांव के रहने वाले अनुज कुमार सिन्हा के साथ हुई थी। अनुज जबलपुर गन फैक्ट्री में कार्यरत हैं। दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करने वाली ऋषिका की मौत गुरुवार रात करीब 10 बजे ससुराल में हुई। शुक्रवार को बेटी के ससुराल पहुंचे परिजन ऋषिका की लाश दुपट्टे से बने फंदे से पंखे में लटका पाया गया। शुक्रवार को इसकी जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन धागरडीहा गांव बेटी के ससुराल पहुंचे। पति, सास-ससुर पर लगाया हत्या आरोप मृतका के पिता महेंद्र प्रसाद ने अपनी बेटी की मौत को हत्या बताया है। उन्होंने पति अनुज कुमार सिन्हा, उसके माता-पिता और चारों भाइयों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पटना के आलमगंज से आए परिजनों ने नावाजयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।


