गुमला में रोड एक्सीडेंट, दो की मौत:बसिया में अलग-अलग हादसे में हुई घटना, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गुमला जिले के बसिया प्रखंड में शुक्रवार को अलग-अलग दो हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में दो बाइक की टक्कर में एक किशोर की जान चली गई। वहीं, दूसरी घटना में पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कामडारा के बानपुर डेम्बू टोली निवासी कृष्णा मुंडा (16) और बसिया प्रखंड के मोरिंग गांव के रहने वाले रामू राम के रूप में की गई। कलिगा गांव में दो बाइक टकराई पहली घटना बसिया थाना क्षेत्र के कलिगा गांव में हुई। कृष्णा मुंडा अपने दो साथियों के साथ बाइक से साकिया गांव जा रहा था। उसके साथ पारही चंगाबारी निवासी कर्मा भेंगरा (18) और समीर मुंडा (18) थे। कलिगा गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। तीन जख्मी दूसरी बाइक पर बड़गी टोली तमड़ा, सिमडेगा निवासी श्याम तिर्की (23) और अरबिंद किंडो (20) सवार थे। हादसे में बाइक चला रहे कृष्णा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद समीर मुंडा, श्याम तिर्की और अरविन्द किंडो को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रांची-सिमडेगा मुख्य पथ को जाम कर दिया वहीं, दूसरी घटना बसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पौतरा गांव की है। जहां एक बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके कारण बाइक सवार रामू राम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप के चालक से मारपीट की और वाहन में तोड़फोड़ भी किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रांची-सिमडेगा मुख्य पथ को जाम कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *