गायत्री परिवार ने निकाली जागरूकता रैली:कोंडागांव में युवा शिविर में 148 छात्र-छात्राएं शामिल; नशामुक्ति और संस्कार निर्माण पर जोर

कोंडागांव के गायत्री शक्तिपीठ में 21 से 25 मई तक व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर चल रहा है। शिविर में जिले के हाई स्कूल और महाविद्यालय स्तर के 148 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश, धर्म और संस्कृति से जोड़ना है। साथ ही उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ना है। युवाओं ने नशे से दूर रहने और समाज में नशा करने वालों को इसके दुष्परिणाम बताने का संकल्प लिया। गायत्री परिवार ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। रैली में ‘हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा’ के नारे लगाए गए। एक प्रतीकात्मक अर्थी के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम दिखाए गए। शिविर में कई विषयों पर प्रशिक्षण टोली नायक रुखमणी बंछोर ने बताया कि भारत की 58% जनसंख्या युवाओं की है। ये युवा ही राष्ट्र की दिशा तय करते हैं। इसलिए उनका सही मार्गदर्शन जरूरी है। शिविर में स्वावलंबन, व्यसन मुक्ति, परिवार निर्माण, संस्कार, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुरीति उन्मूलन और तनावमुक्त जीवन के सूत्र भी सिखाए जा रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के शिविरों से समृद्ध और नशामुक्त भारत का निर्माण संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *