राजनांदगांव में पुलिस की जनरल परेड:SP ने जवानों को सुरक्षा की ट्रेनिंग दी; बलवा ड्रिल में सतर्क और सजग रहने की समझाइश

राजनांदगांव रक्षित केंद्र में SP मोहित गर्ग ने जनरल परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और अधिकारियों-कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया। अच्छी वेशभूषा वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया। वहीं संतोषजनक वेशभूषा न पाए जाने वालों को दंडित किया गया। मार्च पास्ट के बाद दंगों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इसमें विभिन्न पार्टियां बनाई गईं। इनमें प्रदर्शनकारी, मजिस्ट्रेट और उनके सहायक, केन पार्टी, लाठी पार्टी, प्राथमिक उपचार पार्टी और रायफल पार्टी शामिल थीं। सतर्क और सजग रहने की समझाइश एसपी गर्ग ने कहा कि ये अभ्यास जरूरी हैं। इससे वास्तविक परिस्थितियों में बल की तत्परता और कुशलता सुनिश्चित होती है। जवानों को भीड़ में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। उन्हें सतर्क और सजग रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की समझाइश दी गई। इस अभ्यास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर और रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *