लुधियाना में कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत:अस्पताल जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, समराला नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष थे

लुधियाना के समराला में कांग्रेस नेता सन्नी दुआ की मौत हो गई है। करीब 40 वर्षीय सन्नी दुआ नगर कौंसिल समराला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कांग्रेस शहरी अध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार, सन्नी दुआ समराला में मोबाइल शो रूम चलाते थे। आज वे अपने शोरूम पर बैठे थे कि अचानक उन्हें तबीयत खराब लगी। वे तुरंत एक निजी अस्पताल गए वहां चेकअप कराया तो डॉक्टर ने बताया कि यह मेजर हार्ट अटैक की निशानी है। जल्दी बड़े अस्पताल जाना होगा। वहां सन्नी दुआ ने कहा कि वे अपने घर से जरूरी कागजात और पैसे लेकर निकलते हैं। सन्नी जितनी जल्दी हो सकता था घर से अपनी गाड़ी में परिजनों को साथ लेकर निकले। वे लुधियाना फोर्टिस जा रहे थे। रास्ते में नीलों के पास उन्हें उल्टी आई। फोर्टिस पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *