मानसा में किसानों ने पुलिस चौकी घेरी:एएसआई पर युवक से मारपीट का आरोप लगाया, प्लांट को लेकर हुआ विवाद

पंजाब के मानसा में आज किसानों ने पुलिस चौकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने एएसआई पर गांव के व्यक्ति से मारपीट का आरोप है। ख्याला गांव के एएसआई गुरमेल सिंह ने कुछ महीने पहले एक प्लांट संबंधी विवाद में गांव के ही कुलदीप सिंह की पिटाई कर दी थी। घायल कुलदीप सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर एएसआई, उसके बेटे और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। किसान नेता राम सिंह, सुखराज सिंह, पला सिंह और जगराज सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से एएसआई की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। थाना सदर के इंचार्ज जसकरण सिंह ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने एएसआई गुरमेल सिंह की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस के इस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *