पंजाब के लुधियाना में जल्द उप-चुनाव होने जा रहे है। इससे पहले आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने लुधियाना वेस्ट में होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा के पार्षद व पार्षद का चुनाव लड़ चुके सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। दिल्ली की तरह ही हलका पश्चमी आप को हराएंगे खन्ना ने कहा कि कि जैसे हमने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराया था वैसे ही अब लुधियान वेस्ट के उप चुनाव में भी हराएंगे। खन्ना ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आई है तब से पंजाब की कानून व्यवस्था बड़ी तरह से चौपट है लूट खसोट के मामले बड़े है। आज कोई महिला अपने घर के बाहर सुबह शाम सैर नहीं कर सकती क्योंकि चैन स्नेचिंग के मामले इतने बाद चुके है सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं। पंजाब में शराब माफिया हो चुका हावी शराब माफिया पंजाब में हावी है कुछ रोज पहले मजीठा में जहरीली शराब पीने से लगभग 27 लोगों की जान चली गई और अब तीन दिन पहले लुधियाना के संन्यास नगर में भी 3 लोगों की जान जा चुकी है और पंजाब सरकार झूठा प्रचार करवा कर अपनी झूठी वाह वाही करवाने व्यस्त है। मीटिंग में विशेष रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान भी शामिल रहे।


