खन्ना में सुखबीर सिंह बादल के बयान पर उठाए सवाल:AAP विधायक बोले-अकाली नेता ने कैसे कमाए करोड़ों रुपए, सीएम मान करवाएं जांच

खन्ना में पायल से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बयान पर सवाल उठाए हैं। सुखबीर ने अपनी ही पार्टी के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली पर अकाली सरकार में करोड़पति बनने का आरोप लगाया था। ग्यासपुरा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से इस मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में यह स्पष्ट होना चाहिए कि अयाली ने इतनी बड़ी रकम कहां से कमाई और किन लोगों में बांटी। आप विधायक ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार में पंजाब में नशे का कारोबार फला-फूला। कई नेताओं के नाम ड्रग रैकेट में सामने आए उन्होंने दावा किया कि पंजाब में चिट्टे की समस्या अकाली दल की देन है। ग्यासपुरा ने कहा कि अकाली दल के 10 साल के शासन में कई नेताओं के नाम ड्रग रैकेट में सामने आए। जगदीश भोला ने बिक्रम मजीठिया का नाम लिया था। अब सुखबीर बादल ने खुद अयाली के करोड़पति बनने की बात स्वीकारी है। उन्होंने मांग की कि सुखबीर बादल स्पष्ट करें कि अयाली ने यह धन कैसे कमाया। क्या उन्होंने कोई शैलर लगाया या कोई व्यवसाय किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अयाली को भी नैतिकता के आधार पर अपनी सफाई देनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *