फाजिल्का में बाइक से गिरे दो बदमाश:मोबाइल छीनकर भाग रहे, लोगों को पीछे आते देख घबराए, गाड़ी और तेजधार हथियार छोड़कर फरार

फाजिल्का के बॉर्डर रोड पर मोबाइल लूट की एक घटना सामने आई है। दो बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया। लुटेरों की बाइक अचानक स्लिप हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए l लेकिन चोर बाइक छोड़कर भागने में सफल हुए। जानकारी के अनुसार मोबाइल छीनने के बाद व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया और लोग लुटेरों के पीछे भागे। लोगों को अपने पीछे आता देख बदमाश तेज गति से बाइक भगाने लगे। इसी दौरान रेत की वजह से उनकी बाइक फिसल गई। लोगों के पहुंचने से पहले ही वे बाइक और धारदार हथियार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस के कब्जे में बाइक और धारदार हथियार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक और धारदार हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *