शराब नीति में बीजेपी का मॉडल सर्वश्रेष्ठ:रघुवर दास ने कहा- हेमंत सरकार ने माना; 2018 की नीति बेहतर, राजस्व हुआ था दोगुना

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर शराब नीति को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान इंडिया गठबंधन की सरकार ने भाजपा की शराब नीति को सर्वश्रेष्ठ माना है। रघुवर दास ने वर्तमान शराब नीति में घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 600-700 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। घोटाले के आरोपी अभी जेल में बंद हैं। रघुवर दास ने कहा कि जल्द ही और लोगों की गिरफ्तारी होगी। छत्तीसगढ़ के होटल में मंत्रियों और विधायकों के ठहरने का खर्च पूछा पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से छत्तीसगढ़ के मैनफेयर होटल में मंत्रियों और विधायकों के ठहरने का खर्च पूछा। उन्होंने सवाल किया कि यह खर्च राज्य सरकार ने किया या छत्तीसगढ़ के शराब माफिया ने। हेमंत सरकार ने नई शराब नीति में 2018 की नियमावली को आधार बनाया है। सरकार ने माना कि 2018 की नीति राज्यहित और जनहित में थी। इस नीति से राज्य का राजस्व दोगुना हुआ था। 2018-19 में 1082 करोड़ का राजस्व 2019-20 में बढ़कर 2009 करोड़ रुपए हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *