अबोहर में एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत:सड़क में गड्ढे के कारण बाइक बेकाबू होकर गिरी, काम से घर लौट रहे थे

फाजिल्का के गांव आजमवाला के दो मजदूरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों दिहाड़ी मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान सड़क में गड्ढे के कारण उनकी बाइक बेकाबू हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सोनू (28) और मोहन सिंह के रूप में हुई है। सोनू तीन बच्चों का पिता था, जबकि मोहन सिंह के दो बच्चे हैं। घटना शुक्रवार देर शाम की है। दोनों मजदूर अबोहर में दिहाड़ी मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। सड़क सुरक्षा फोर्स ने पहुंचाया अस्पताल निहालखेड़ा के पास सड़क में गड्ढा आने से उनकी बाइक बेकाबू हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई चंद्रभान और उनकी टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल ले गए। शनिवार दोपहर दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों के शव अबोहर अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *