अब प्लास्टिक के पिलर बाक्स लगेंगे, गलने-सड़ने से छुटकारा, बिजली चोरी पकड़ना भी होगा आसान

सतीश कपूर | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन की तरफ से लोहे की जगह अब प्लास्टिक के पिलर बाक्स मंगवाए हैं। वेरका लैब में फिलहाल 2 हजार प्लास्टिक के पिलर बाक्स पहुंचे हैं। वहीं अगले महीने 3 हजार बाक्स और पहुंचेंगे। जिन उपभोक्ता के जहां नए स्मार्ट बिजली मीटर लगने है वह इन्हीं पिलर बाक्स में ही फिट होंगे। बढ़िया क्वालिटी के बने इन पिलर बाक्स में लगे बिजली मीटरों की रीडिंग लेने समेत कुंडी लगी होने का भी पता भी चलेगा। फिलहाल वेरका लैब में सिंगल और फोर इन वन बाक्स आए है, जबकि जल्दी ही 20 मीटरों वाले पिलर बाक्स भी आएंगे। वहीं लोहे के गल सड़ चुके पिलर बाक्स की जगह अब प्लास्टिक के बाक्स लगेंेगे। वेरका लैब के एक्सईएन मनप्रीत सिंह बाठ और एसडीओ नीरज शर्मा ने बताया कि यह पाली कार्बोनेट मीटर बाक्स है, जिसमें लगे स्मार्ट मीटरों में इंटरनेट बंद होने की प्राब्लम नहीं आती। प्लास्टिक के पिलर बाक्स में जो बिजली मीटर लगेंगे उसमें अगर कुंडी लगाकर कोई बिजली चोरी करता है तो पावरकॉम कर्मियों को बाहर के ही पता चल सकेगा। मीटर में स्पार्किंग होने का भी पता चलेगा। इसी तरह मीटर शार्ट होने या फिर बिजली की कोई केबल पिलर बाक्स के साथ लगने से करंट नहीं लगेगा। वहीं आग लगने पर प्लास्टिक पिलर बाक्स इकट्ठा हो जाएगा। वहीं बरसाती दिनों में इन पर कोई असर नहीं होगा। गौर है कि शहर के कई इलाकों में लोहे के पिलर बाक्स जंग लगने से टूट चुके हैं और कई सड़ चुके हैं। जिसके स्थान अब प्लास्टिक के बाक्स लगेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *