शनि जयंती के उपलक्ष्य में प्राचीन श्री शनि मंदिर से निकली शोभायात्रा

भास्कर न्यूज | अमृतसर शनि जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री दरबार साहिब के पास स्थित प्राचीन श्री शनि मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर के मुख्य सेवादार त्रिलोकी त्रिलोकी नाथ की अध्यक्षता और भक्तों के सहयोग से शाम को निकाली शोभायात्रा कई इलाकों में पहुंची। सबसे पहले त्रिलोकी नाथ की तरफ से मंत्रोच्चारण के साथ शनिदेव जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शंखनाद करके सुंदर फूलों से सजी पालकी में शनिदेव जी के चित्रपट को विराजमान किया। इसके साथ माता वैष्णो देवी, श्री श्याम प्रभु खाटू वाले, फौजी जवान की सिंदूर की तर्ज पर सुंदर झांकियां निकाली गई। श्री शनिदेव के जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा के आगे गतका पार्टी वाले गतका के जौहर दिखा रहे थे। शोभायात्रा के आगे-आगे भजन गायकों द्वारा ‘जय शनि देवा जय शनि देवा’ समेत कई भजन गाए गए। मंदिर से शुरु होकर शोभायात्रा आटा मंडी, कर्मों ड्योढ़ी, शास्त्री मार्केट, गुरु बाजार, ढाब खटीका, शक्ति नगर समेत कई बाजारों में से होते हुए देर शाम को मंदिर में वापस पहुंची। काले कपड़े पहने सभी सेवादारों ने यात्रा में शामिल संगत को खाने पीने का सामान बांटा। रास्ते भर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *