श्री दरबार साहिब की तस्वीर से छेड़छाड़ का मामला:SGPC प्रधान बोले- माफी मांगे पंजाब सरकार, सिखों की आस्था को ठेस पहुंची

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने शताब्दी समारोह के विज्ञापन में श्री हरिमंदर साहिब की तस्वीर के साथ कंप्यूटर तकनीक से छेड़छाड़ की है। धामी ने कहा कि श्री दरबार साहिब सिखों की आस्था का केंद्र है। दुनियाभर के सिख इस पवित्र स्थान को अपने दिल में बसाए रखते हैं। एआई तकनीक से बनाई गई गलत तस्वीर से सिखों की श्रद्धा और आस्था को ठेस पहुंची है। शिरोमणि कमेटी प्रधान ने कहा कि इंटरनेट पर श्री हरिमंदर साहिब की सैकड़ों तस्वीरें उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कंप्यूटर से छेड़छाड़ कर तस्वीर को विकृत करना दुखद है। उन्होंने सरकार से तुरंत माफी मांगने की मांग की है। धामी ने स्पष्ट किया कि शताब्दी समारोह आयोजित करना शिरोमणि कमेटी की जिम्मेदारी है। सरकार का काम गुरु साहिब से जुड़े शहरों का विकास, सड़कों का निर्माण और शिरोमणि कमेटी से विचार-विमर्श कर उचित स्मारक स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी सिख धर्म से संबंधित तस्वीर को प्रकाशित करने से पहले सरकार को शिरोमणि कमेटी से संपर्क करना चाहिए था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *