झगड़े में युवक पर गोली चलाने वाले 3 आरोपी पानीपत से काबू

अमृतसर | थाना सिविल लाइन पुलिस और पानीपत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने 18 मई को रेलवे स्टेशन के सामने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। आरोपियों की पहचान बलराम शर्मा (35) उर्फ थावा निवासी आनंद नगर, अतुल कुमार (33) उर्फ रिफी साल निवासी पवन नगर और मनीष बट्ट (31) निवासी पावर कॉलोनी, मजीठा रोड के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता सुधीर कुमार निवासी दशमेश नगर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने ठेके से बीयर लेने गया। वहां पहले से 2 गुटों में झगड़ा हो रहा था। उसी समय करीब 6-7 अज्ञात लोग काली स्कॉर्पियो से उतरे और सुधीर के पास आकर उसे पीटना शुरू कर दिया। एक ने उसके सिर पर गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया जो उपचाराधीन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *