भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम कमिश्नर के निर्देशों पर एमटीपी विभाग ने बिना नक्शा मंजूर करवाए बन रही 4 इमारतों को सील किया। टीम ने सेंट्रल जोन में 3 और नॉर्थ जोन में 1 अवैध बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाग रामानंद, घी मंडी और आईएनए कॉलोनी दीप कॉम्प्लेक्स कोर्ट रोड में इमारतों को सील कर दिया। टीम में एटीपी परमिंदरजीत सिंह, एटीपी वरिंदर मोहन, बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनीष अरोड़ा व अन्य कर्मचारी शामिल थे। सेंट्रल जोन में बिना नक्शा पास करवाए होटल बनाया जा रहा था, जोकि कानून का उल्लंघन था। विभाग ने नोटिस जारी किए थे मगर फिर भी निर्माण जारी रखा गया, जिसके चलते सील कर दिया गया।


