पाली में एक महिला ने मिठाई शॉप संचालक के खिलाफ रेप करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया- थाना क्षेत्र निवासी एक 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह एक मिठाई शॉप पर लड्डू बनाने का काम करती थी। कुछ दिन पहले जोधपुर निवासी 40 वर्षीय मांगू सिंह राजपुरोहित उसे घर छोड़ने के बहाने आरोपी सुनसान जगह ले गया और डरा धमकाकर रेप किया। आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था और 21 दिसंबर को फिर से उसे डरा कर सुनसान जगह ले गया और रेप किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


