मुंगेली के चारभाठा में समाधान शिविर:11 ग्राम पंचायतों के लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, विधायक मोहले ने किया वितरण

मुंगेली विकासखंड के ग्राम चारभाठा में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों ने लोगों को आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी। शिविर में चारभाठा क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों से हजारों लोग शामिल हुए। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 119 लोगों को शौचालय स्वीकृति आदेश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में 5 लोगों को प्रतीकात्मक चाबी मिली। इसके अलावा 10 लोगों को ऋण पुस्तिका और नक्शा दिया गया। कृषि क्षेत्र में 11 किसानों को पशु शेड निर्माण की स्वीकृति मिली। 8 किसानों को स्प्रेयर और 5 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के चेक दिए गए। 13 लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। महिलाओं को दिए गए लखपति दीदी प्रमाण पत्र सामाजिक सुरक्षा के तहत 15 लोगों को पेंशन प्रमाण पत्र और 5 को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिए गए। 4 स्व-सहायता समूहों को एनआरएलएम के तहत चेक मिले। 5 महिलाओं को लखपति दीदी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विधायक मोहले ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आवेदकों की सुनवाई और त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *